बालाघाट। बालाघाट में जल संसाधन विभाग की महत्वाकांक्षी माइक्रो सिंचाई लिफ्ट परियोजना के तहत ग्राम राघोटोला स्थित पंप हाउस प्लांट में बुधवार 1 जुलाई को भीषण आग लग गई थी। इस आगजनी ने 146 करोड़ की परियोजना पर पानी फेर दिया है। क्यों कि आगजनी की घटना से करोड़ों रुपये की पाइप, तकनीकी उपकरण और अन्य निर्माण सामग्री जलकर नष्ट हो गई।

आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं और लपटें दूर से नजर आ रही थीं। सूचना मिलते ही लामता पुलिस और दमकल दल घटनास्थल पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पंप हाउस परिसर में रखी अधिकांश सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना से निर्माण कार्य एजेंसी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: 2 लाख की सड़क, बीच में खंभा! मैहर में विकास नहीं, लापरवाही की मिसाल

क्या है विवाद ?

बताया जा रहा है कि आग लगने से पहले पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ स्थानीय लोगों के बीच विवाद हुआ था और फिर उसके बाद आग लगने की यह घटना सामने आई। जिससे कई तरह का संदेह पैदा हो गया है। इस आगजनी की घटना के बाद तीन संदेहियो के खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। वहीं पुलिस भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

भाजपा समर्थित लोगों का हाथ!

घटना के अगले ही दिन सूचना पर गुरुवार को क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मधु भगत ने भी मौके पर पहुंचकर पंप हाउस का निरीक्षण किया और अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नुकसान का जायजा लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूत्र बताते है कि इस घटना के पीछे भाजपा समर्थित कुछ लोगो का हाथ है, जिन्होंने पम्प हाउस में मौजूद गार्ड व अन्य कार्मचारियों के साथ मारपीट भी की थी।

ये भी पढ़ें: एक कुर्सी… दो दावेदार, शिक्षा विभाग में ‘पावर गेम’ शुरू,स्कूल शिक्षा विभाग में संयुक्त संचालक की कुर्सी बनी जंग का मैदान

बता दे वर्ष 2022-23 में क्षेत्र के लगभग 55 गांवो के किसानों के खेतो तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग 146 करोड़ की यह माइक्रो एरिगेशन परियोजना स्वीकृत हुई थी, लेकिन इस घटना ने किसानो के सपनो क़ो जलाकर राख कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m