राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां वन विकास निगम लामता के अंतर्गत आने वाले बालाघाट-समनापुर रेल खंड पर धापेवाड़ा के सोनबीरी नाले के पास एक मादा भालू तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण और खौफनाक था कि पलक झपकते ही भालू का सिर उसके धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: काल बनकर दौड़ी पिकअप! सोनझरा में बाइक-साइकिल को रौंदा, 19 साल के युवक की मौत और 3 गंभीर घायल
अंधेरे में हुआ हादसा, कौन सी ट्रेन थी- यह अब भी पहेली
घटना 1 नवंबर की रात की बताई जा रही है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह है कि सन्नाटे के बीच पटरियों पर घूम रही इस मादा भालू की जान किस ट्रेन की ठोकर से गई और यह हादसा ठीक कितने बजे हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। अंधेरे का फायदा उठाकर काल बनकर गुजरने वाली ट्रेन बिना रुके आगे निकल गई।
ये भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग के चलते युवक से मारपीट: आरोपियों ने खुद बनाया पिटाई का VIDEO, पुलिस ने दर्ज किया मामला
जिम्मेदारों ने आनन-फानन में किया अंतिम संस्कार
घटना की भनक लगते ही वन विकास निगम लामता का अमला तुरंत हरकत में आया और 2 नवंबर को मौके पर पहुंचकर मामले की औपचारिकताएं पूरी कीं। परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र जारगे ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से मृत पाई गई मादा भालू के मामले की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई थी। अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के मुताबिक वेटरनरी डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने के बाद पूरे सम्मान और नियमों के साथ भालू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

