नीरज काकोटिया, बालाघाट। जनपद पंचायत बालाघाट के अंतर्गत आने वाली सबसे बड़ी ग्राम पंचायत भरवेली की सरपंच के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव 18-1 मत के साथ पारित हो गया। जिसके साथ ही सरपंच श्रीमती गीता अनिल बिसेन को अब अपनी सरपंची गवानी पड़ गई। ग्राम पंचायत भरवेली में अब इसके साथ ही नये सरपंच का मनोनयन कराया जायेगा। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज 4 जून को ग्राम पंचायत भवन में सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें 18-1 मत के साथ यह प्रस्ताव पारित हुआ। सरपंच के पक्ष में सिर्फ 1 मत जो उनका स्वंय का रहा और 18 मत उनके खिलाफ में पड़े।
READ MORE: नर्मदापुरम प्रशासन की बड़ी नाकामी: नर्मदा में मिल रहा गंदा पानी, मानवाधिकार आयोग ने दी चेतावनी
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भरवेली में सरपंच श्रीमती गीता अनिल बिसेन पर पंचायत में कराये गये निर्माण कार्यो का हिसाब व ब्यौरा नहीं दिये जाने का आरोप लगाया गया था। हिसाब मांगे जाने पर आपत्ति व अभद्र व्यवहार करने, ग्राम पंचायत में सरपंच पति का दखल होने, पंचों को उनके अधिकार से वंचित रखने व अभद्रता से पेश आने सहित कई ऐसे गंभीर आरोप थे। जिसको लेकर यहां पर लंबे समय से सरपंच के खिलाफ असंतोष बना हुआ था।
READ MORE: महाकाल के दरबार में पंचायत के ‘सरपंच’: एक्टर रघुबीर यादव ने भगवान महाकालेश्वर के किए दर्शन, कहा- मुंबई में बड़ी नेगेटिविटी है
उपसरपंच राजेश बाहेश्वर के नेतृत्व में पंचों ने एक बार इसके पहले 25 जुलाई 2025 को अविश्वास प्रस्ताव लाया था। लेकिन किसी कारण से वे उसमें सफल नहीं हो सके थे। आज 4 जून को दूसरी बार यह प्रस्ताव लाया और वह सफल हुये। यहां पर सरपंच गीता अनिल बिसेन को पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से सरपंच पद से हटा दिया। जिसके साथ ही यहां पर पंचों ने उपसरपंच राजेश बाहेश्वर के नेतृत्व में खुशी मनायी। अविश्वास प्रस्ताव के चलते यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पंचायत में बीजेपी की सरपंच काबिज थी। पंचायत से जुड़ी शिकायतों की जांच भी अलग से हो रही हैं।

