Burning Truck : अरविन्द मिश्रा, बलौदा बाजार. बलौदा बाजार भाटापारा जिले में नेशनल हाइवे 130 पर चलती ट्रक में आग लग गई. ट्रक के चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. घटना सिगमा थाना क्षेत्र के दामाखेड़ा के पास ओवरब्रिज की है.

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के (करीब 4:30 बजे) रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे 130 पर दामाखेड़ा गांव के पास अचानक चलती ट्रक में आग लग गई. जान बचाने के लिए चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से छलांग लगा दी. देखते ही देखते ट्रक में आग बढ़ती चली गई.

घटना की जानकारी पर सिमगा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. ट्रक में लगी आग को बुझा लिया गया. फिलहाल क्षतिग्रस्त वाहन को मार्ग से हटाने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. हालांकि ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों की तलाश में जुट गई है.

बता दें कि एक दिन पहले ही इस मार्ग पर सुबह 5:30 बजे यात्री बस खड़े ट्रक से टकराईं थी. हादसे में ड्राइवर-हेल्पर समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हुए थे. सोमवार की घटना से सबक लेते हुए क्षतिग्रस्त ट्रक को आज पुलिस ने किनारे कर दिया, ताकि कोई फिर बड़ा हादसा न हो.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H