० विपक्षी खिलाड़ी की रणनीति भांपने में माहिर अनुष्का ने सर्विसेज टीम में बनाई जगह : कोच


अजय सैनी,
भिवानी। जिले के गांव बामला की होनहार मुक्केबाज अनुष्का दुहन ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए असम के गुवाहाटी में आयोजित 8वीं यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 13 से 19 अप्रैल तक Don Bosco University में आयोजित की गई थी।


अनुष्का ने 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को मात दी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।


ऐसे हुई खेल करियर की शुरुआत
अनुष्का ने मुक्केबाजी की शुरुआत भिवानी के Bhiwani Boxing Club से की थी, जहां उन्होंने द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच Jagdish Singh के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें Services Sports Control Board की टीम में शामिल किया गया, जहां से खेलते हुए उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।


पिता ने बेटी ली उपलब्धि पर जताया गर्व
उनकी सफलता के पीछे Army Sports Institute, पुणे में की गई कड़ी मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण का अहम योगदान रहा है। कोच सूबेदार अजय साई और सूबेदार धीरज रांगी ने अनुष्का की तकनीक और मानसिक मजबूती की सराहना करते हुए कहा कि वह विरोधी की रणनीति को जल्दी समझने की क्षमता रखती हैं, जो उन्हें एक बेहतरीन मुक्केबाज बनाती है।
अनुष्का के पिता मनीष कुमार ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताया, वहीं गांव बामला में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।


अपनी जीत पर अनुष्का ने कहा कि नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोचों और पिता को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए वह लगातार मेहनत करती रहेंगी।


यह उपलब्धि न केवल हरियाणा बल्कि देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो यह दर्शाती है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली प्रतिभाएं भी सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं।