संजय विश्वकर्मा, उमरिया। बाधवगंढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रिजर्व के पनपथा बफर जोन में बाघ के हमले से एक और ग्रामीण की मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश हैं, जिसे देखते हुए मौके पर पुलिस और वन अमले को तैनात कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस का हल्लाबोल: बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका का किया घेराव
झाड़ियों में छिपे बाघ ने किया हमला
जानकारी के अनुसार पनपथा बफर के अंतर्गत आने वाले ग्राम चंसुरा के रहने वाले 60 वर्षीय अन्नू रजक सुबह महुआ बीनने के लिए जंगल गए थे। वे जंगल से महुआ चुन ही रहे थे कि तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ के इस अचानक हमले में बुजुर्ग अन्नू रजक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और बाघ ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
लावारिस जूतों से मिला सुराग, हाथियों की मदद से खोजा शव
बुजुर्ग जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई। जंगल में तलाश के दौरान वन विभाग की टीम को लावारिस हालत में पड़े हुए जूते मिले। जूतों के आधार पर अनहोनी की आशंका गहरा गई। इसके बाद वन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए विभागीय हाथियों की मदद ली। हाथियों के जरिए सर्चिंग ऑपरेशन चलाकर जंगल से बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।
ये भी पढ़ें: बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता 2000 की रिश्वत लेते ट्रैप: मीटर रीडर भी गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की कार्रवाई
ग्रामीणों में भारी गुस्सा, मौके पर पुलिस और वन अमला तैनात
इस घटना की खबर जैसे ही चंसुरा और आसपास के गांवों में फैली ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बाघों के मूवमेंट और हमलों को लेकर लोगों में वन विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी है। स्थिति की संवेदनशीलता और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल के साथ वन अमले को तैनात किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

