बंगा: बंगा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है,जिसमे एक नाबालिक लड़के ने अपनी ही मकान मालिक की 7 साल की बेटी का बालात्कार किया है. खबर है कि आरोपी अपने माता-पिता के साथ पिछले 1 महीने से वहां पर किराए में रह रहा था लेकिन उसने मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाएं वह खेलने के बहाने उसे बुलाता था और उसे डरा धमकाकर उसके साथ अनैतिक कार्य करता था.
जानकारी सामने आई है कि मकान मालिक की बेटी के साथ इस तरह के अनैतिक कर्म की जानकारी विदेश में रह रही उसकी दादी को लगी जिसके बाद उसने अपनी एक पड़ोसी को फोन करके कहा कि वह उसकी पोती को जाकर देखें वह काफी देर से किराएदार के घर में है जहां पर एक नाबालिक लड़का भी है. जब पड़ोसी किराएदार के घर में ऊपर जाकर देखी तो उसे हैरान कर देने वाली घटना आंखों के सामने से देखी.
पड़ोसी महिला उनके घर के चौबारे में गई और हैरान रह गई. उसने नाबालिगा से सब कुछ पूछा, तो नाबालिग ने भी अपने साथ हुई सारी घटना के बारे में उसे बताया. इसके बाद पड़ोसी ने विदेश में रहने वाली नाबालिग लड़की की दादी और घर पर रहने वाले बुज़ुर्ग से सलाह करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलते ही पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और नाबालिग को साथ लेकर उसकी मेडिकल जांच के बाद पड़ोस में रहने वाली महिला के बयानों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
- एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं मंत्री संपतिया उइके, साड़ी पहनकर बच्चों के साथ किया डांस; महिलाओं संग कबड्डी भी खेली
- Punjab News : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP को लगा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा
- अवैध शराब नेटवर्क का भंडाफोड़, 2497 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, जानिए कैसे तीन राज्यों से होती थी तस्करी!
- भीषण सड़क हादसा! ट्रैक्टर से टकराकर स्कूल में घुसी तेज रफ्तार बस, हादसे में मची चीख-पुकार
- बदहाली का आलम है कि PET की… चंद्रशेखर ने शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और परीक्षा प्रबंधन पर उठाए सवाल, PM मोदी को घेरते हुए दिया बड़ा बयान

