भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में एक बार फिर से तनाव और आपसी मनमुटाव बढ़ता हुआ दिखाई देने लगा है. कारण तो कई है. अभी वर्तमान में जो कारण दिखा रहा है वो बांग्लादेश के विपक्षी दल नेशनल सिटिजन्स पार्टी का बयान है, जिसमें भारत से माफी मंगवाए जाने की मांग की जा रही है. यह मांग नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के सांसद और विपक्ष के मुख्य सचेतक नाहिद इस्लाम द्वारा उठाई गई है.

सांसद नाहिद इस्लाम द्वारा उठाई गई इस मांग को लेकर अभी तक भारत की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

बांग्लादेश के विपक्षी दल नेशनल सिटिजन्स पार्टी सांसद विपक्ष के चीफ व्हिप नाहिद इस्लाम ने कहा है कि आवामी लीग का 16 साल समर्थन करने के लिए भारत को माफी मांगनी चाहिए. बांग्लादेश की संसद में 2026-27 के प्रस्तावित राष्ट्रीय बजट पर चर्चा के दौरान रविवार (28 जून) को नाहिद इस्लाम ने ये सब बातें कही.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर पड़ोसी देश के मिजाज अभी ढीले नहीं हुए हैं. ढाका में भारत विरोधी बयानबाजी जोर पकड़ने लगी है. नाहिद इस्लाम ने कहा कि बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी को ढाका से माफी मांगनी चाहिए थी.

NCP के सांसद और विपक्ष के मुख्य सचेतक नाहिद इस्लाम ने पश्चिम बंगाल के CM शुभेन्दु अधिकारी को लेकर भी टिप्पणी की. नाहिद ने पश्चिम बंगाल के CM शुभेन्दु अधिकारी पर भी गैर जिम्मेदार बयानों के आरोप लगते हुए कहा कि बांग्लादेश सरकार और विदेश मंत्रालय को मजबूती से जवाब देना चाहिए.

NCP सांसद ने शरीफ उस्मान हादी की हत्या के आरोपियों को पनाह देने के लिए भारत को जिम्मेदार बताया. नाहिद इस्लाम ने आगे कहा कि भारत के नए उच्चायुक्त बांग्लादेश में आकर साझा आसमान और जमीन के बारे में मीठी-मीठी बातें कीं, लेकिन हम पिछले 16 सालों को भूले नहीं हैं.

बांग्लादेशी नेताओं का आरोप है कि भारतीय सुरक्षा बल (BSF) द्वारा लोगों को जबरन सीमा पार भेजा जा रहा है और वहां हिंसा हो रही है, जिसे लेकर दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ रहा है. सांसद नाहिद इस्लाम ने आरोप लगाया कि बीएनपी सरकार के सत्ता में आने के बाद से बॉर्डर पर अबतक 10 बांग्लादेशियों की हत्या की गई है. 

आपको बताते चले कि भारत सरकार ने बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया है. गृह मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में कहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m