भुवनेश्वर : बांग्लादेश से जुड़े सुव्यवस्थित मानव तस्करी और सेक्स रैकेट की जांच तेज करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को भुवनेश्वर के झारपड़ा इलाके से अवैध व्यापार के एक दलाल को गिरफ्तार करने का दावा किया। आरोपी की पहचान अब्दुल सयादुल सुलेमान के रूप में हुई है, जिसे मधुपटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उसे पड़ोसी बांग्लादेश की एक नाबालिग लड़की से जुड़े कथित सेक्स ट्रैफिकिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। अब तक कमिश्नरेट पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सोमवार को इस सिलसिले में कटक से ओम प्रकाश चौधरी और जैस्मीन चौधरी नामक दंपति को गिरफ्तार किया गया था।
दंपति को नाबालिग को छुड़ाने के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसे कथित तौर पर मसाज पार्लर में देह व्यापार में धकेला गया था। कटक के डीसीपी जगमोहन मीना ने मंगलवार को बताया कि आरोपी अब्दुल दलाल के तौर पर काम करता था और उसने नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के धंधे में शामिल कर रहा था ।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता फिलहाल पुलिस हिरासत में कटक के एक अल्पावास गृह में रह रही है। उसे हिरासत में सौंपने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बांग्लादेश में उसके परिवार से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस पीड़िता के बयानों के आधार पर रैकेट में शामिल अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सूत्रों ने बताया कि अपराधियों की पहचान करने के लिए उसे तस्वीरें भी दिखाई जा रही हैं।
इससे पहले, राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा था कि यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है कि बांग्लादेशी महिलाएं सीमा पार करके भारत में कैसे दाखिल हुईं।
- Bilaspur News Update : हाईकोर्ट का अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला… चिंगराजपारा में मारपीट करने वालों पर कार्रवाई… डरा-धमकाकर पैसे और गहने हड़पने वाले 9 गिरफ्तार… नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़
- 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET में नहीं मिलेगी छूट
- MP Weather Update: एमपी में सूखे की मार, 49 जिलों में औसत से कम बारिश
- यूपी में फिर आफत वाली बारिश! 75 जिलों में अलर्ट, 40 जिलों में भारी बरसात का खतरा; जानिए कब मिलेगी राहत
- Delhi News Brief: दिल्ली में कारोबार करना होगा आसान; पुराने कपड़े जुटा रही रेखा सरकार; अरविंद केजरीवाल को दिल्ली HC का नोटिस


