सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के विस्तार की चर्चा विश्व पटल पर तेज़ हो गई है. भारत का एक और पड़ोसी देश इस समझौते का हिस्सा बनने को बेताब है. बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि इस समझौते में शामिल होने से द्विपक्षीय संबंधों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा और इसमें देश के लिए कोई खतरा नहीं है.
बांग्लादेश का यह बयान तकरीबन साफ कर दिया है कि वह मक्का डिफेंस पैक्ट में शामिल होने जा रहा है. उसके विदेश मंत्री ने खुद इस बात का संकेत दिया है.
भारत का एक और पड़ोसी देश बांग्लादेश भी इस समझौते का हिस्सा बन सकता है. बांग्लादेश ‘मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट’ में शामिल होने को लेकर बेताब हो रहा है. बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने हाल ही में सऊदी के राजदूत अब्दुल्ला जफर बिन अबियाह से मुलाकात की.
मंत्री हुमायूं कबीर ने आगे कहा कि अगर समझौते में शामिल देशों की ओर से ढाका को निमंत्रण मिलता है, तो सरकार इस पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी. बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने मक्का समझौते में शामिल होने का संकेत देते हुए कहा कि इससे किसी को परेशान नहीं होना चाहिए.
इससे पहले बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने संसद में कहा था कि अगर बांग्लादेश को इस रक्षा समझौते में शामिल होने का प्रस्ताव मिलता है तो सरकार उस पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी. उनके इस बयान के बाद और बल मिला.
हालांकि, सदस्य देशों सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की की ओर से बांग्लादेश को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि विदेश मंत्री का यह बयान बांग्लादेश की पुरानी नीतियों से विरोधाभासी साबित होता है.
आपको बताते चले कि पाक, सऊदी और तुर्किए ने 7 अगस्त को मक्का पैक्ट पर हस्ताक्षर किए थे. इसके तहत तीनों में से किसी भी देश पर अटैक हुआ तो वह तीनों पर हमला माना जाएगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


