कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की हाईप्रोफाइल ‘सनवैली टाउनशिप’ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक बैंक मैनेजर ने फिल्मी अंदाज में सोसायटी के अध्यक्ष के साथ न सिर्फ मारपीट की,बल्कि बंदूक की नोक पर उन्हें अगवा करने की कोशिश भी की। इस पूरी वारदात का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

READ MORE: ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का भंडाफोड़: सुहागरात से पहले 2 लाख की ठगी कर हुई फरार, 6 आरोपी गिरफ्तार    

मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है। सनवैली टाउनशिप के अध्यक्ष पवन बंसल जब अपनी कार से घर जा रहे थे, तभी गौरव सिंह सिकरवार नाम के युवक ने फिल्मी स्टाइल में उनकी गाड़ी रोकी। आरोप है कि गौरव, जो खुद को सेंट्रल बैंक का मैनेजर बताता है,उसने पवन बंसल को कार से बाहर खींचा,मारपीट की और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पवन बंसल का आरोप है कि आरोपी उन्हें गनपॉइंट पर अगवा करने की फिराक में था। यह कोई पहली बार नहीं है, टाउनशिप के रहवासियों की मानें तो आरोपी गौरव अक्सर हथियार लहराकर लोगों को डराता-धमकाता रहता है।

READ MORE: EXCLUSIVE: 31 जून की तारीख ने थाम दिया ग्वालियर का अस्पताल! सफाईकर्मियों को जाना पड़ा हड़ताल पर, वजह जान पकड़ लेंगे माथा  

दहशत के साये में जी रहे सोसायटी के दर्जनों रहवासी आज सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। हाथ में आवेदन और सीसीटीवी के पुख्ता सबूत लेकर रहवासियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों की मांग है कि आरोपी की बंदूक तुरंत जब्त की जाए और उसका हथियार लाइसेंस निरस्त किया जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ी अनहोनी न हो।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m