सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा आयोजन, रक्तदाताओं को किया जाएगा सम्मानित

बराड़ा। रोटरी क्लब बराड़ा की ओर से 25 सितंबर, शुक्रवार को संत मोहन सिंह पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग देना है।

रोटरी क्लब बराड़ा के प्रधान बलकार सिंह कंबोज ने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के लोगों, युवाओं और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े सदस्यों को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस सामाजिक अभियान का हिस्सा बनें।

उन्होंने बताया कि शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर डीईईओ अंबाला ज्योति रानी तथा बीईओ बराड़ा जगदीश मेहरा मौजूद रहेंगे। इस दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

बलकार सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब बराड़ा लगातार सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और रक्तदान शिविर भी इसी कड़ी का महत्वपूर्ण प्रयास है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m