कुमार इंदर, जबलपुर। कैचमेंट एरिया समेत मंडला और डिंडोरी जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जबलपुर स्थित बरगी बांध (Bargi Dam) एक बार फिर लबालब भर गया है। बांध में पानी की भारी आवक को देखते हुए प्रशासन ने जल निकासी के लिए बांध के 13 गेट खोल दिए हैं। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नर्मदा नदी के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, वर्तमान में बरगी बांध के 13 गेटों को 1.96 मीटर की ऊंचाई तक खोलकर 3,802 क्यूमेक (CUMEC) पानी छोड़ा जा रहा है।
बरगी बांध के जलस्तर की स्थिति
वर्तमान जलस्तर: 422.35 मीटर (पूर्ण जल भराव क्षमता: 422.76 मीटर)
कुल जल भराव: वर्तमान में बांध 97.18 प्रतिशत (3090.50 MCM) भर चुका है।
पानी की आवक: कैचमेंट एरिया से बांध में लगातार 4,215 क्यूमेक पानी आ रहा है।
बगदरी वॉटरफॉल में सनसनीखेज वारदात: 2 मासूमों को अर्धनग्न कर पीटा, रहम की भीख मांगते बच्चों का वीडियो वायरल
नर्मदा घाटों पर अलर्ट, 8 फीट तक बढ़ सकता है पानी
बांध से इतनी बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण निचले और तटीय क्षेत्रों में नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आशंका जताई गई है कि नर्मदा के विभिन्न घाटों पर जलस्तर में 7 से 8 फीट तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
प्रशासन की अपील
स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों से नर्मदा घाटों एवं तटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त अपील की है। निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।
PMAY फ्लैट्स पर नया विवाद: सोसाइटी ने नोटिस में लिखा- ‘किराये के लिए हिंदू परिवार को प्राथमिकता’, थाने पहुंची शिकायत
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



