Barmer Drugs Factory: भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 50 किलोमीटर दूर राजस्थान के बाड़मेर जिले में सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सेड़वा थाना पुलिस ने गौड़ा गांव में स्थित एक घर की छत पर चल रही अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मादक सामग्री, 920 ग्राम एमडी, 40 किलोग्राम केमिकल और 24 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है।

थाना धिकारी प्रभुराम की टीम ने जब गौड़ा गांव स्थित मुकेश कुमार के घर को घेरा, तो वहां से करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक का माल जब्त किया गया। इस छापेमारी में 920 ग्राम एमडी ड्रग्स, ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला 40 किलोग्राम केमिकल और 24 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। मौके से ड्रग्स बनाने वाली मशीनें और अन्य उपकरण भी मिले हैं।
कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी मुकेश कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। हालांकि, पुलिस ने उसकी पत्नी अंजू को हिरासत में ले लिया है। लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया, ताकि ड्रग्स के इस नेटवर्क और केमिकल की सप्लाई के बारे में पक्के सबूत जुटाए जा सकें।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट यानी मादक पदार्थ से जुड़े कानूनों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस की टीम गिरफ्तार महिला से यह पता लगा रही है कि यह जाल कितना बड़ा है और इस धंधे के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। फरार आरोपी मुकेश की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। सीमा के पास ड्रग्स की इस फैक्ट्री के पकड़े जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
पढ़ें ये खबरें
- भैंस चराने जंगल गए वृद्ध पर बाघ का हमला, साथी की सूझबूझ से बची जान, PTR की घोर लापरवाही पर भड़के ग्रामीण
- ‘भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना’, किरेन रिजिजू का बड़ा दावा, विपक्ष पर साधा निशाना
- ‘एक साल में बचत खत्म हो जाएगी’: आर्थिक संकट से जूझ रही अनुभवी अभिनेत्री अनीता कंवल…
- गरबा पंडाल बने अखाड़ेः भोपाल में अश्लील गानों पर विवाद के बाद एनआरआई कॉलेज में हंगामा, इंदौर में ताल गरबा महोत्सव के दौरान जमकर चले लात-घूंसे
- 8 साल की मासूम से सरेराह गंदी हरकत! बच्ची ने हिम्मत दिखाकर राहगीरों से मांगी मदद, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

