बरनाला : जिला प्रशासनिक परिसर में एसएसपी कार्यालय के पास उस समय हड़कंप मच गया जब तीन युवतियां एक साथ पानी टंकी में चढ़ गई. इस पानी टंकी की ऊंचाई काफी ज्यादा थी. इन युवतियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है.युवतियों का कहना है कि उन्होंने करीब दो महीने पहले अलग-अलग व्यक्तियों के खिलाफ शादी का झांसा देकर और ब्लैकमेल करने के आरोप में दुष्कर्म की शिकायतें एसएसपी बरनाला को दी थीं, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. यही कारण है कि आज उन्होंने यह कदम उठाया है.
जैसे ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों में इस खबर के पहुंचते ही हड़कंप मच गया. अधिकारियों की ओर से युवतियों से बातचीत कर उन्हें नीचे उतारने और उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई का भरोसा देने का प्रयास किया गया. मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार, तीनों युवतियां बरनाला जिले के अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं और उनके मामले भी अलग-अलग हैं.

बताया जा रहा है कि तीनों शिकायतें बरनाला पुलिस जिला मुख्यालय में एक डीएसपी के पास विचाराधीन हैं. युवतियों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई. उनका यह भी आरोप है कि उन्हें न्याय दिलाने के बजाय समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में जलवा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टॉप-5 में ट्रेंड
- तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया बोले- विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प
- ‘सिख नरसंहार का जश्न मना रही है कांग्रेस’, INDIA गठबंधन की मेगारैली पर संजय सरावगी का बड़ा हमला

