आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। बस्तर दशहरा शुरू हो गया है. इस कड़ी में किए जा रहे रथ निर्माण में बस्तर सांसद एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप ने श्रमदान किया.

यह भी पढ़ें : दुर्ग विश्वविद्यालय में खुलेंगे एआई, रक्षा अध्ययन, कृषि एवं भाषा केंद्र, कार्यपरिषद की बैठक में लिए गए कई बड़े निर्णय…

जगदलपुर के ऐतिहासिक सिरहासार भवन के समक्ष झाड़ उमरगांव एवं बेड़ा उमरगांव के 150 से अधिक कारीगरों द्वारा रथ निर्माण किया जा रहा है. इस वर्ष 8 चक्कों वाले विजय रथ का निर्माण किया जा रहा. बस्तर सांसद ने मौके पर पहुंचकर बस्तर दशहरा के श्रमदान करते हुए कारीगरों का हौंसला बढ़ाया.

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के आदिवासी एवं अन्य जातियों के लोग अपने अपने हिस्सें का योगदान देवी की सेवा के रूप में करते हैं, इसलिए उनके द्वारा भी श्रमदान किया गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m