बटाला। बटाला पुलिस ने रंगड नंगल में एक आढ़ती के घर पर पेट्रोल बम फेंकने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगीर और अनमोल के रूप में हुई है. उन्हें गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जाएगी. इसके साथ ही पुलिस को आरोपियों के पास से हथियार भी मिला है.
पुलिस अधीक्षक डॉ. मेहताब सिंह ने शुक्रवार को इस गिरफ्तारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है. 25 अगस्त को गांव रंगड नंगल में रंगदारी की कॉल के बाद यह वारदात हुई थी. कुछ अज्ञात युवकों ने आढ़ती के घर पर फायरिंग की थी. इसके बाद उन्होंने एक पेट्रोल बम भी फेंका था, राहत की बात यह है कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था इस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जगीर और अनमोल पर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं है. आरोपियों को इस वारदात को अंजाम देने के लिए बड़ी रकम का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें अब तक केवल 20 हजार रुपये ही मिले थे.
- महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कवि सम्मेलन ने बांधा समां
- उत्तराखंड में पहली बार! कोसी नदी पर गूंजी भव्य आरती की गूंज, CM धामी का नदियों को लेकर बड़ा बयान
- कैमूर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को उतारा मौत के घाट, बाजार के बीचों-बीच हत्या
- कानपुर में दहला देने वाली वारदात: शादी की सालगिरह के दिन उजड़ा परिवार, मां-बेटी की दर्दनाक मौत
- हरियाणा में पत्रकारों को 5 लाख की मदद, अब इन मांगों पर नजर

