बठिंडा। बठिंडा में पुलिस ने एक महिला को चिट्टा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही इंटरनेट मीडिया पर कथित रूप से चिट्टा बेचने का एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
महिला काफी समय से चिट्टा बेचने का काम करती थी. इतना ही नहीं आसपास के युवाओं को इसकी बहुत ही बुरी तरह से लत लग गई थी. वहीं दूसरी ओर महिला का यह नशीला पदार्थ बेचने का काम जोरों से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी की थी. पुलिस इस मामले में महिला के संभावित नेटवर्क से जुड़े लोगों की खोज कर रही है. जानकारी के अनुसार शहर के गुरु नानक पुरा इलाके का एक वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.
वीडियो में एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में नशीला पदार्थ बेचते हुए दिखाए जाने का दावा किया गया. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा शुरू हो गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की. पुलिस टीम ने छापेमारी कर महिला को हिरासत में लिया. प्रारंभिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपित को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 2 November: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर

