बठिंडा। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को बठिंडा की एक अदालत ने बड़ा झटका दिया है। किसान आंदोलन के दौरान किए गए एक पुराने ट्वीट से जुड़े मानहानि मामले में कोर्ट ने कंगना के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। पूरा मामला 2021 का हैं जब एक्ट्रेस कंगना ने ट्विटर (अब एक्स) पर बठिंडा के बहादुरगढ़ जंडियाला गांव की 87 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिला महिंदर कौर के बारे में पोस्ट किया था।
एक्ट्रेस ने दावा किया था कि महिंदर कौर प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए लोगों से 100-100 रुपए ले रही है। इस ट्वीट को अपनी मानहानि मानते हुए महिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दाखिल किया था।
कोर्ट में हुई पिछली सुनवाई में कंगना ने अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश हुई थीं और महिला किसानों के बारे में अपने ट्वीट के लिए माफी मांगी थी। कोर्ट से बाहर निकलते समय उन्होंने मीडिया से कहा था, यह एक गलतफहमी थी। मैंने अपनी मां को भी मैसेज किया है कि वे गलतफहमी का शिकार हुई है। मेरा ऐसा इरादा कतई नहीं था। हालांकि अब कंगना ने आगे की सुनवाइयों में व्यक्तिगत पेशी से स्थायी छूट मांगी है और वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी की अनुमति चाही है।

27 अक्टूबर को हुई सुनवाई के बाद उनके वकीलों ने यह अर्जी दाखिल की थीं। अदालत ने शिकायतकर्ता के वकील को अर्जी की कॉपी दी और जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। इसके बाद मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को हुईं, जिसमें आरोप तय किए गए। अब सांसद कंगना रनौत के वकील 4 दिसंबर को इस छूट वाली अर्जी पर अपना जवाब दाखिल करेंगे।
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में जलवा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टॉप-5 में ट्रेंड
- तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया बोले- विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प
- ‘सिख नरसंहार का जश्न मना रही है कांग्रेस’, INDIA गठबंधन की मेगारैली पर संजय सरावगी का बड़ा हमला

