बठिंडा: बठिंडा में सोमवार को बड़ी कार्यवाही की गई, इस दौरान सिविल प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में नशा तस्करी के मामलों में नामजद महिला की अवैध इमारत पर बुलडोजर चला दिया. इससे नशा तस्करी करने वालों तक एक संदेश जाएगा. यह मकान धोबियाना बस्ती के प्रीत नगर में स्थित था, जो मनजीत कौर उर्फ बीरा पत्नी चरणजीत सिंह की है.
खबर है कि इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 मामले दर्ज हैं. प्रशासन के मुताबिक संबंधित महिला को अवैध निर्माण हटाने और जगह खाली करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन आदेशों की अनदेखी की गई. लगातार उसकी शिकायतें भी आ रही थी जिसे वह अनदेखा कर रही थी.
इसके बाद डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के निर्देशों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर पूरी इमारत ध्वस्त कर दी गई. एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि बठिंडा में अब तक नशा तस्करी से जुड़े 19 आरोपितों की अवैध इमारतें गिराई जा चुकी हैं. आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी.
आंकड़ों पर एक नजर
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च 2025 से अब तक जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2,881 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 4,161 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इनमें 105 बड़े नशा तस्कर भी शामिल हैं. वहीं साल 2023 से अब तक 90 आरोपितों की लगभग 14.70 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां फ्रीज करवाई जा चुकी हैं.पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें.
- छत्तीसगढ़ में बी.फार्मेसी समेत तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक और मौका, इस तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन
- आदिवासियों के घर तोड़ने पर राष्ट्रीय आयोग सख्त: CS-DGP और कलेक्टर समेत 5 अफसरों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
- ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस को ‘440 वोल्ट’ का झटका! 35 साल पुराने साथी ने ‘हाथ’ छोड़ थामा ‘कमल’
- अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, कमिश्नर-डीसी कार्यालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चला सर्च ऑपरेशन
- रेवाड़ी में कैब ड्राइवर से लूट, भाजपा पार्षद के बेटे समेत 4 गिरफ्तार

