बठिंडा। पंजाब के कुछ जिलों में गुरुवार की शाम से मौसम खुशनुमा हो गया जहां तेज गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे वहीं अब लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बठिंडा की अगर बात करें तो यहां शाम होते ही काले घने बादल छा गए और लोगों को मौसम ने बड़ी राहत दी। यहां कई स्थानों में तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी। यही कारण है कि बुधवार के बाद मौसम में बदलाव, तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। गुरुवार शाम मौसम विभाग का पूर्वानुमान ने साथ झमझम बारिश में शहर को तर कर दिया।
इसके साथ ही जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश एवं ओले गिरने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। लंबे समय बाद मौसम ने राहत दी है। यदि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार तापमान में गिरावट बनी रहती है तो लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिलेगी। अनुमान है कि आने वाले समय में कई जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।
- गुरुग्राम-मानेसर में बिगड़ी हवा की सेहत, 309 तक पहुंचा AQI; GRAP-2 के बावजूद उड़ रही धूल
- MP में ‘मुरासु’ का असर: 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
- साध्वी प्राची ने कहा- जो दिवाली मनाते हैं उनसे ही सामान खरीदें, मदनी को पाकिस्तान जाने की चुनौती
- CG Morning News : CM साय का आज जशपुर दौरा… सौरभ चंद्राकर की होगी कोर्ट में पेशी… कांग्रेस करेगी MLA अनुज का पुतला दहन… पढ़ें और भी खबरें
- बांका मर्डर मिस्ट्री: डेढ़ महीने बाद जंगल में मिला युवक का कंकाल, मोबाइल और आधार कार्ड से हुई पहचान

