Rainfall Alert in Odisha: भुवनेश्वर. उत्तर-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तट पर बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है. इसके परिणामस्वरूप आने वाले चार दिनों यानी 4 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है.
यह पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और उत्तरी ओडिशा की ओर बढ़ेगा. मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
Also Read This: भाजपा ओडिशा इकाई को मिलेगा नया अध्यक्ष, 1 जुलाई तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

Rainfall Alert in Odisha
भारी से बहुत भारी बारिश के लिए मयूरभंज जिले में ऑरेंज अलर्ट चेतावनी जारी की गई है. बालासोर और भद्रक जिलों के लिए येलो चेतावनी जारी की गई है.
Rainfall Alert in Odisha. 30 जून के लिए तीन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि समुद्र में उथल-पुथल होने की संभावना है.

