कुंदन कुमार, पटना। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है, जहां अब से कुछ ही देर में राज्यपाल सैयद अता हसनैन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। भाजपा-जदयू एंव अन्य सहयोगी दल से कुल 30 मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सीएम सम्राट चौधरी गांधी मैदान पहुंचे हुए हैं। वहीं, शपथ लेने वाले नेता भी गांधी मैदान पहुंच रहे हैं।

जदयू से ये नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ

खास बात यह है कि जदयू कोटे से पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी आज मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। मंत्री पद की शपथ लेने से पहले निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। बदले में नीतीश ने भी बेटे को गले लगाकर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद रहे। सम्राट सरकार में निशांत कुमार को अहम भूमिका मिल सकती है।

जाति के हिसाब से मंत्रिमंडल का विस्तार

बीजेपी से नीतीश मिश्रा – ब्राह्मण , मिथिलेश तिवारी – ब्राह्मण , राम कृपाल यादव – OBC , केदार गुप्ता – कानू/ EBC , रमा निषाद – EBC / मल्लाह , विजय कुमार सिन्हा – भूमिहार , दिलीप जायसवाल – EBC , प्रमोद चंद्रवंशी – EBC , लखेन्द्र पासवान – दलित , संजय टाइगर- राजपूत , इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र- भूमिहार , नंद किशोर राम- दलित , रामचंद्र प्रसाद – वैश्य/ OBC , अरुण शंकर प्रसाद – सूढ़ी/ EBC मंत्री पद की शपथ लेंगे।

वहीं, जदयू से निशांत कुमार- कुर्मी/ OBC , श्रवण कुमार – कुर्मी/ OBC , अशोक चौधरी- दलित , लेसी सिंह- राजपूत , मदन सहनी- मल्लाह/ EBC , सुनील कुमार- दलित , जमा खान- अल्पसंख्यक , भगवान सिंह कुशवाहा- कोइरी/ OBC , शीला मंडल- धानुक / EBC , दामोदर राउत – धानुक/ EBC , बुलो मंडल- गंगोता/ EBC , रत्नेश सदा- दलित मंत्री पद की शपथ लेंगे।

जबकि LJP(R) से संजय पासवान- दलित , संजय सिंह – राजपुत और हम से संतोष मांझी- दलित, आरएलएम से दीपक प्रकाश – कुशवाहा मंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीएम मोदी का रोड शो

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ एनडीए के तमाम बड़े नेता शामिल हो होंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- ‘पिता ने आजीवन परिवारवाद पर लेक्चर दिया और बेटा…’, निशांत के मंत्री बनने पर राजद ने कसा तंज