India Entry in World 3 Superpower Countries: वर्ल्ड की 3 सुपरपावर देशों की लिस्ट में भारत की एंट्री हुई है। 3 ताकतवर देशों की लिस्ट से अमेरिका बाहर हो गया है। ये ऐलान बेलारूस (Belarus) के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको (Aleksandr Lukashenko) ने किया है। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के मंच पर बेलारूस के राष्ट्रपति ने भारत को दुनिया के ताकतवर देशों की लिस्ट में शामिल किया। उन्होंने लिस्ट से अमेरिका को बाहर रखा। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित SCO Summit में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। पीएम मोदी के सामने ही बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने भारत को 3 सुपरपावर देशों की लिस्ट में होने का दावा किया।
बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने भारत की तारीफों के पुल बांधे। वहीं संयुक्त बयान में SCO के सदस्य देशों ने ईरान पर अमेरिकी हमलों की निंदा की।
बेलारूस के राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कितने ही बराबर हैं। हम मानते हैं कि चीन, रूस और भारत तीन ताकतवर देश हैं. ये तीनों आर्थिक रूप से ताकतवर परमाणु देश हैं। संयुक्त बयान में SCO के सदस्य देशों ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर गहरी चिंता जताई और ईरान पर अमेरिकी हमलों की निंदा की। इस बयान को बिश्केक घोषणा-पत्र नाम दिया गया है. बता दें कि SCO में रूस, चीन, भारत, पाकिस्तान, ईरान, बेलारूस, उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान शामिल हैं।
आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना
भारत ने शिखर सम्मेलन में सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने, आतंकवाद और चरमपंथ जैसे अंतरराष्ट्रीय खतरों से निपटने के उपायों पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय ने 13 फैसलों की जानकारी दी, जिनमें से एक है एससीओ सदस्य देशों की सुरक्षा के लिए चुनौतियों और खतरों से निपटने के लिए सार्वभौमिक केंद्र के नियमों को मंजूरी देना। रें.
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



