Dharm Desk: क्या आपकी मेहनत के बावजूद काम बिगड़ जाते हैं। सम्मान नहीं मिलता या सेहत बार-बार साथ छोड़ देती है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसकी एक बहुत बड़ी वजह कुंडली में ग्रह दोष हो सकते हैं। ऐसे में तांबे की अंगूठी एक आसान प्रभावी उपाय मानी जाती है, जो न सिर्फ किस्मत को संवारती है बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करती है।

ज्योतिष शास्त्र में तांबे का शीधा संबंध सुर्य और मंगल गृह बताया गया है, जब कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, तो व्यक्ति को समाज में पहचान और सम्मान पाने में कठिनाई होती है। वहीं मंगल दोष होने पर आत्मविश्वास और ऊर्जा में कमी देखी जाती है? ऐसे में तांबे की अंगूठी धारण करने से इन ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।

तांबे की अंगूठी पहनने के फायदे

1.हस्तरेखा और ज्योतिष के अनुसार, तांबे की अंगूठी को अनामिका उंगली में पहनना सबसे उत्तम माना गया है ।यह उंगली सूर्य का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए इसमें तांबा पहनने से व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है। आत्मविश्वास बढ़ता है और करियर में नए अवसर खुलते हैं?धीरे-धीरे अटके हुए काम बनने लगते हैं। और सफलता के रास्ते आसान हो जाते हैं

2.आयुर्वेद भी तांबे के महत्व को स्वीकार करता है, तांबा प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जब यह धातु त्वचा के संपर्क में रहती है। तो शारीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है,इससे रक्त शुद्ध होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। नियमित रूप से तांबे की अंगूठी पहनने से पेट संबंधी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है।

3.तांबा शरीर में सूजन कम करने में सहायक होता है। यही कारण है कि इसे पहनने से जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और मानसिक तनाव को कम करने में भी मददगार माना जाता है। इससे व्यक्ति मानसिक रूप से शांत और संतुलित महसूस करता है।

तांबे की अंगूठी पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

तांबे की अंगूठी पहनते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है, इसी हमेशा रविवार के दिन सूर्योदय के समय पहनना शुभ माना जाता है, पहनने से पहले अंगूठी को गंगाजल या साफ पानी से शुद्ध करना चाहिए, सही विधि और श्रद्धा के साथ धारण करने पर इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है।

तांबे की रंग एक ऐसा सरल उपाय है, जो ज्योतिष और आयुर्वेद दोनों दृष्टिकोण से लाभकारी माना जाता है, यह न सिर्फ ग्रह दोषों को शांत करने में मदद करती है, बल्कि सेहत और जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बना सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m