Attack on Kalyan Banerjee: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्ता परिवर्तन के बाद लगता है राजनीति प्रतिशोध का खेल शुरू हो गया है। दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में टीएमसी (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) पर हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की खबर है। टीएमसी का आरोप है कि हुगली में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में ज्ञापन देने के लिए जाने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कल्याण बनर्जी पर हमला कर दिया। पार्टी ने हमले में सिर में चोट लगने का दावा किया है। टीएमसी ने दावा किया है कि सिर पर पत्थर या गेंद जैसी वस्तु लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि एक दिन पहले टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला किया गया था।

टीएमसी के मुताबिक कल्याण बनर्जी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। तभी बीजेपी प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट भी की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों काले झंडे दिखाए और चोर-चोर के नारे भी लगाए।

कथित हमले के दौरान का वीडियो सामने आया है। टीएमसी सांसद कार्यकर्ताओं के साथ नारे लगाते हुए जाते दिख रहे हैं। इसी दौरान उनके सामने सुरक्षा जवना और कुछ लोग आ जाते हैं। वे लोग कल्याण बनर्जी को काले झंडे दिखाते हुए चोर-चोर का नारा लगाते है। इसी दौरान अचानक कल्याण बनर्जी सिर पकड़ लेते हैं और वहीं लेट जाते हैं। टीएमसी ने प्रदर्शन के दौरान दूर से कल्याण बनर्जी पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। टीएमसी का दावा है कि ये पत्थर कल्याण बनर्जी के सिर पर लगा, जिससे चोट खाकर वो जमीन पर गिर पड़े। उनके साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया गया है। टीएमसी सांसद ने इस हमले का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

मामले में बीजेपी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी ने कल्याण बनर्जी और टीएमसी पर ड्रामा करने का आरोप लगाया है। बंगाल बीजेपी ने कहा कि ये सिर्फ टीएमसी और उनके नेताओं का ड्रामा है।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में कई टीएमसी नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं। एक दिन पहले यानी 30 मई को अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में हमला किया गया था। अभिषेक बनर्जी विधानसभा चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने गए थे। इसी दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। भीड़ में मौजूद युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। इस दौरान अभिषेक की शर्ट फट गई थी। उनपर अंडे फेंके गए थे। अभिषेक बनर्जी और टीएमसी ने हमले के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद से राज्य की राजनीति गरमा गई है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m