Bengal Election 2026 Phase-1 Voting LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। पहले चरण में बंगाल की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। बंगाल के मालदा, बीरभूम और आसनसोल में सुबह से पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें दिख रही हैं। निर्वाचन आयोग (ECI) के मुताबिक सुबह 9 बजे तक बंगाल में 19% मतदान हो चुका है। मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में देसी बम से हमला हुआ है। हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। जबकि मालदा (Malda) में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प होने की खबर है।

बंगाल के मालदा में मोथाबाड़ी विधानसभा के बूथ नंबर 55 पर काफी देर तक वोटिंग शुरू नहीं होने के बाद यहां हंगामा हो गया। TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। मालदा के मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में, बालुआचारा हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र के बाहर EVM में खराबी आने के बाद तनाव फैल गया। सेक्टर अधिकारी के पहुंचने में काफी देरी होने पर वोटर भड़क गए और उन्होंने अधिकारी को घेर लिया। कई मतदाता सेक्टर अधिकारी की बांह पकड़कर उन्हें खींचते हुए और उनके साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दिए।

मुर्शिदाबाद में देसी बम से हमला, ईसी ने मांगी रिपोर्ट

मुर्शिदाबाद जिले के नौदा में अज्ञात लोगों द्वारा किए गए देसी बम हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। हमसे के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने मुर्शिदाबाद के डोमकल जिले के जिला मजिस्ट्रेट से कल रात हुई कथित हिंसा को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

कूच बिहार में छह मतदान केंद्रों पर वोटिंग रुकी

कूच बिहार उत्तर विधानसभा क्षेत्र के छह मतदान केंद्रों पर वोटिंग अस्थायी रूप से रोक दी गई है। कुछ जगहों पर वोटिंग मशीनों की कंट्रोल यूनिट खराब हो गई हैं, जबकि कुछ जगहों पर VVPAT लॉक हो गए हैं। चुनाव आयोग की तैयारियों में कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। ऐसा ही एक मामला अंगारकाटा प्राइमरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र—बूथ नंबर 3/154 का है. इस केंद्र पर VVPAT लॉक हो गया है।

मिदनापुर में सबसे अधिक मतदान दर्ज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 विधानसभा क्षेत्रों और 16 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 18.76% मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम मिदनापुर में सबसे अधिक 20.51% मतदान हुआ, जबकि मालदा में सबसे कम (16.96%) मतदान हुआ।

 मुर्शिदाबाद में ईवीएम खराबी के कारण मतदान रूका

 मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा विधानसभा क्षेत्र के पारसालिका मदनमोहन प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 156 पर एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी आने के बाद मतदान रोक दिया गया।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m