West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बंगाल में पहले चरण में होने वाले मतदान के प्रचार का शोर आज (21 अप्रैल) शाम थम जाएगा। 23 अप्रैल को मतदान है। वहीं मतदान से पहले बंगाल जंग का मैदान बन गया है। सत्ता पक्ष टीएमसी और मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच माहौल बेहद तनावपूर्ण है। कई जगहों पर TMC और BJP के कार्यकर्ताओं के बीच लगातार झड़पें हो रही है। कोलकाता के एकबालपुर में टीएमसी और बीजेपी के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला। दोनों पार्टी समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई। हालात को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इधर बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह के खिलाफ दो FIR दर्ज की गई है। रोपों में सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालना, मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शामिल हैं।
एकबालपुर में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच टकराव के बाद हालात युद्ध जैसे हो गए। एकबालपुर मामले में कुल 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से 2 बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह के नाम पर दर्ज हैं। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी का बॉडी कैम छीन लिया गया। साथ ही सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने, उसके साथ मारपीट करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। घटना में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 5 बीजेपी और 4 टीएमसी कार्यकर्ता शामिल हैं।
चुनाव का नतीजा अनिश्चित क्यों
घटना के दौरान हुसैन शाह रोड पर हालात बेकाबू हो गए और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बीजेपी का आरोप है कि रैली के दौरान टीएमसी समर्थकों ने हमला किया, जबकि टीएमसी ने इसे बीजेपी के भड़काऊ बयान का नतीजा बताया। कुल मिलाकर, एकबालपुर की यह हिंसा चुनावी माहौल में बढ़ती सियासी तनातनी और कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। कोलकाता पोर्ट सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प और बहुकोणीय हो गया है।
बीजेपी के राकेश सिंह और टीएमसी के सिटिंग विधायक और मंत्री फिरहाद हकीम के बीच मुख्य टक्कर मानी जा रही है। वहीं, फैयाज अहमद खान (सीपीएम) और आकिब गुलजार (कांग्रेस) भी इस मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। चार प्रमुख दलों के उम्मीदवार मैदान में होने से वोटों का बंटवारा तय माना जा रहा है, जिससे चुनाव का नतीजा और भी अनिश्चित हो गया है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

