West Bengal Assembly Elections 2026 Voting Live: बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। 142 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 40% मतदान हो चुका है। भारी मतदान के बीच कई विधानसभा क्षेत्रों से हिंसक घटनाएं सामने आई है। साउथ 24 परगना जिले में BJP उम्मीदवार विकास सरदार पर हमला कर कार को तोड़ दिया। विकास सरदार ने इसका आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया है। जबकि हुगली जिले के खानकुल में बूथ पर नकली पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर TMC और लेफ्ट पार्टी ISF समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। वहीं अब सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के गढ़ माने जाने वाले इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर चुनाव में धांधली के आरोप लगा है। डायमंड हार्बर (Diamond Harbour) क्षेत्र के फलता में कई पोलिंग बूथों पर EVM में बीजेपी के बटन पर टेप चिपका (Tape Pasted on BJP button in EVM) दिया गया है, ताकि लोग उन्हें वोट न दे सकें।
इधर बीजेपी के आरोपों पर चुनाव आयोग (election Commission) ने भी जवाब दिया है। बीजेपी उम्मीदवार देबांशु पांडा के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा है कि शिकायत सही पाई गई तो फिर से वोटिंग होगी।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच चुनाव में धांधली के आरोप बीजेपी और टीएमसी एक-दूसरे पर लगा रही है। सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के गढ़ माने जाने वाले इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर चुनाव में धांधली के आरोप लगे हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर क्षेत्र के फलता में कई पोलिंग बूथों पर EVM में बीजेपी के बटन पर टेप चिपका दिया गया है, ताकि लोग उन्हें वोट न दे सकें।
बीजेपी के मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने इसका वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर जारी किया है। अमित मालवीय ने लिखा कि ममता बनर्जी इसी बात का बचाव कर रही थीं जब उन्होंने डायमंड हार्बर के फाल्टा से TMC के टिकट पर चुनाव लड़ रहे क्रिमिनल जहांगीर खान के लिए आवाज़ उठाई थी। कई पोलिंग बूथ पर, BJP को वोट देने का ऑप्शन टेप से ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे वोटर अपनी पसंद का वोट नहीं दे पा रहे हैं। यह तथाकथित “डायमंड हार्बर मॉडल” है, वही टेम्पलेट जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को अपनी लोकसभा सीट सुरक्षित करने में मदद की। हम फाल्टा के उन सभी प्रभावित बूथों पर तुरंत दोबारा वोटिंग की मांग करते हैं जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं। ऐसे कुछ बूथों की जानकारी, सबूतों के साथ, नीचे दी गई है:
फाल्टा 144
पार्ट 170
रूम नंबर 2 – हरिणडांगा हाई स्कूल
बूथ 189 पर भी कई अन्य बूथों के साथ इसी तरह से हमला किया गया है।
बीजेपी ने की दोबारा वोटिंग की मांग
बीजेपी के मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने फाल्टा के उन सभी प्रभावित बूथों पर दोबारा मतदान की मांग की है, जहां इस तरह की कथित तौर पर चुनावी धांधली हुई है।
टीएमसी ने पलटवार किया
वहीं टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने बीजेपी के इन आरोपों पर पलटवार हुए कहा कि पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा फाल्टा में घूम-घूमकर लोगों और टीएमसी उम्मीदवार व उनके परिवार को डरा रहे हैं। यह पूरा मामला चुनाव आयोग के दायरे में आता है। वे क्या कर रहे हैं?’ उन्होंने आगे कहा कि अमित मालवीय को ट्वीट करने के बजाय शिकायत करनी चाहिए कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत बर्खास्त किया जाए और अजय पाल शर्मा को निलंबित किया जाए क्योंकि वे भाजपा की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

