Bengal Assembly by-elections: पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत (West Bengal politics) की सियासत इन दिनों तेजी से बदल रही है। नंदीग्राम उपचुनाव (Nandigram by-election) में टीएमली की प्रत्याशी के नाम वापसी के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने और प्रचार करने का ऐलान किया है। वहीं अब रेजीनगर उपचुनाव (Rejinagar by-elections) में एजेयूपी ( AJUP) चीफ हुमायूं कबीर (humayun kabir) ने बेटे के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने का ऐलान किया है। हुमायूं कबीर ने प्रशासन पर दुश्मनी और पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि वे जनता का फैसला स्वीकार करेंगे।

कबीर का यह बयान ममता की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपना नामांकन वापस लेने की बात कही थी। हालांकि कुछ ही घंटों बाद अपना बयान वापस ले लिया।

रेजीनगर उपचुनाव का ड्रामा रविवार को तब और आगे बढ़ा जब एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर ने घोषणा की कि वह अपने बेटे और पार्टी उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद के लिए प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने प्रशासन पर दुश्मनी का आरोप लगाया। हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं जिससे भी मिलता या बात करता हूं, उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है या धमकी दी जाती है। उन्होंने एजेयूपी के 25 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। लोग जानते हैं कि हमारा चुनाव चिह्न टेबल है। मैं वोटरों से सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए बात करता हूं और वोट की लूट रोकने के लिए वोटिंग के दिन जमीन पर उतरता हूं।

पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी को अब प्रचार करने की जरूरत नहीं है। हम जनता का फैसला स्वीकार करेंगे। कबीर ने कहा कि “वे भूल जाते हैं कि उन्हें संविधान का पालन करने के लिए टैक्स देने वालों से पैसे मिलते हैं न कि किसी राजनीतिक पार्टी के लिए। अगर उन्हें राजनीति में शामिल होने का इतना ही शौक है तो वे अपनी वर्दी क्यों नहीं छोड़ देते और बीजेपी के झंडे लेकर प्रचार क्यों नहीं शुरू करते? हम उनसे लड़ेंगे। उन्हें जो करना है करने दें।

बंगाल चुनाव में हुमायूं कबीर ने जीत हासिल की थी

बता दें कि हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में कबीर को रेजीनगर में 51 प्रतिशत वोट मिले थे। कबीर 58,876 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि उन्होंने नौदा ( मुर्शिदाबाद) से भी जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंनेरेजीनगर सीट छोड़ने का फैसला किया।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m