Bengal TMC Crisis: 15 साल बाद बंगाल में टीएमसी का किला ढ़हने के बाद पार्टी के अंदर भगदड़ मचा हुआ है। एक तरफ, जहां भ्रष्टाचारी और आपराधिक छवि वाले टीएमसी नेताओं के खिलाफ बंगाल पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। वहीं इन कार्रवाईयों के डर से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी में इस्तीफा देने का दौर जारी है। इस्तीफा देने वाले टीएमसी नेताओं की बीजेपी में एंट्री पर बंगाल बीजेपी ने रोक लगा दी है। ममता बनर्जी के बागियों की एंट्री पर बंगाल बीजेपी (Bengal BJP) ने साफ किया कि बीजेपी का तृणमूलाइजेशन नहीं होने देंगे।
बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य (Samik Bhattacharya) ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायकों को बीजेपी में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का तृणमूलाइजेशन कभी नहीं होगा।
समिक भट्टाचार्य ने कहा न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि टीएमसी के लिए हमारे दरवाजे बंद हैं। हमने बिना किसी बाहरी नेता को लाए 207 सीटें हासिल कीं है। जनता ने टीएमसी नेताओं के खिलाफ मतदान किया है। इस बार हमारी राजनीतिक रणनीति निचले स्तर से शुरू हुई है। दागी लोगों को हम अपनी पार्टी में कैसे शामिल कर सकते हैं? भाजपा का तृणमूलकरण कभी नहीं होगा।
बता दें कि टीएमसी में सिग्नेचर फर्जीवाड़ा (TMC signature forgery) विवाद को लेकर पार्टी के खिलाफ आवाज उठाने 2 विधायकों (ऋतब्रत बंदोपाध्याय और संदीपान साहा) को पार्टी से निकालने के बाद पार्टी में टूट की संभावना बढ़ गई है।सूत्रों के मुताबिक टीएमसी के 50 विधायक ऋतब्रत बंदोपाध्याय और संदीपान साहा के साथ जा सकते हैं। खबर है कि ममता बनर्जी की बैठक में नहीं शामिल होने वाले 60 में से 50 विधायक इन दोनों के संपर्क में है। ये विधायकों का टीम चुनाव चिह्न पर कब्जा करना चाहते हैं। साथ ही मूल टीएमसी होने का दावा ठोक करते हैं। ऐेसे में टीएमसी के दो गुटों में बंटने की संभावना प्रबल हो गई है।
टीएमसी की टूट को लेकर टीएमसी के निष्कासित नेता रिजू दत्ता ने बड़ा दावा
इधर टीएमसी की टूट को लेकर टीएमसी के निष्कासित नेता रिजू दत्ता ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के 50 विधायकों ने बैठक की है और ये विधायक चुनाव चिह्न पर कब्जा करना चाहते हैं। रिजू दत्ता ने कहा कि टीएमसी के दो विधायकों रितब्रता बनर्जी और संदीपन साहा ने विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर दावा किया कि उनके हस्ताक्षर जाली हैं।
उन्होंने दावा किया कि मैंने कई सालों तक तृणमूल कांग्रेस में काम किया है, इसलिए मुझे खबर मिली और कुणाल घोष ने भी प्रेस में बताया कि रितब्रता बनर्जी के नेतृत्व में करीब 50 टीएमसी विधायक एक होटल में मिले। उन्होंने फोन पर भी बात की और शाम को विधायक छात्रावास में कई विधायकों के साथ बैठक की। एकजुट होकर विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और तीन मुख्य मुद्दे उठाएंगे। रिजू दत्ता ने कहा कि हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है। करीब 50 विधायक हमारे साथ हैं। हम असली तृणमूल कांग्रेस हैं। हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए यह चिन्ह हमारा होना चाहिए।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

