Bengal Women Free Bus Travel Scheme: सीएम सुवेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) ने पश्चिम बंगाल की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु ने अपना वादा पूरा करते हुए महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर आदेश जारी किया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 जून, 2026 से राज्य की ओर से संचालित बसों में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। इसका जिक्र बीजेपी ने बंगाल विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में  किया था। परिवहन विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।

बस में फ्री ट्रेवल्स के लिए महिलाओं को आधार या ईपीआईसी जैसे डॉक्यूमेंट्स के आधार पर क्यूआर कोड वाले स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। कार्ड जारी होने तक महिलाएं किसी भी सरकारी फोटो पहचान पत्र का उपयोग करके यात्रा कर सकेंगी।

आदेश में कहा गया, महिलाओं के सशक्तिकरण और ट्रांसपोर्ट तक उनकी पहुंच को बढ़ावा देने के मकसद से पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री परिवहन योजना को लागू करने का फैसला किया है। यह भी निर्णय लिया गया है कि यह सुविधा राज्य के छोटे और लंबे दोनों रूट पर चलने वाली अलग-अलग कैटेगरी की बसों पर लागू होगी।

महिला लाभार्थियों को QR कोड स्मार्ट कार्ड जारी होगा

फ्री ट्रेवल्स के लिए महिला लाभार्थियों को QR कोड स्मार्ट कार्ड जारी होगा। इसके लिए महिलाओं को अपने एरिया के BDO/SDO ऑफिस में आवेदन करना होगाय़ इसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी, स्कूल या कॉलेज की आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट्स के साथ ही अपनी फोटो जमा करनी होगी।

जारी होदा ‘जीरो वैल्यू टिकट’

जब तक स्मार्ट कार्ड जारी नहीं हो जाता, तब तक भी महिलाएं फ्री सफर कर पाएंगीय़। इसके लिए मौजूद कंडक्टर को कोई वैलिड फोटो आईडी दिखाना होगा। इसके बाद उनको ‘जीरो वैल्यू टिकट’ जारी कर दिया जाएगा और वह फ्री सफर कर पाएंगी।

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m