ODISHA DESK, भुवनेश्वरः बेंगलुरु से भुवनेश्वर जाने वाली फ्लाइट को उस वक्त लखनऊ की ओर मोड़ना पड़ा, जब वह भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर नहीं सकी।

रिपोर्टों के अनुसार, पायलट ने कई बार फ्लाइट को लैंडिंग कराने का प्रयाश किया, लेकिन भुवनेश्वर के ऊपर भारी बारिश और तेज हवाओं ने परिस्थितियों को असुरक्षित बना दिया। मौसम बिगड़ने के कारण फ्लाइट को कुछ समय के लिए भुवनेश्वर के ऊपर चक्कर लगाना पड़ा, जिसके बाद हवाई यातायात नियंत्रण ने इसे लखनऊ की ओर मोड़ दिया। मौसम में सुधार होने और सुरक्षित रूप से उतरने के बाद फ्लाइट आखिरकार देर रात भुवनेश्वर लौट आई।

हवाई अड्डे के अधिकारियों और एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, सभी यात्री बिना किसी नुकसान के लौट आए। बताया जा रहा है कि डायवर्जन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m