Bengaluru CEO Hiring Controversy: बेंगलुरु की कंपनी एवन स्पोर्ट्स वर्ल्ड (A1 Sports World) के सीईओ के फैसले ने बवाल मचा दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। कंपनी के सीईओ ने यूपी और बिहार समेत देश के 4 राज्यों के लोगों को नौकरी नहीं देने का ऐलान किया है। कंपनी के सीईओ ने यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के पुरुष उम्मीदवारों को नौकरी न देने की बात कही है। सीईओ ने इस फैसले की वजह कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी से जुड़ी घटना और और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को वजह बताया है। सीईओ के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

एवन स्पोर्ट्स वर्ल्ड (A1 Sports World) के फाउंडर और सीईओ कार्तिक एसजी ने 22 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने फैसले की जानकारी देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश के पुरुष उम्मीदवारों को नौकरी पर नहीं रखेंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी में काफी बातचीत और बहस के बाद यह फैसला लिया गया है।

कार्तिक ने यह भी बताया कि कंपनी में राजस्थान की महिला कर्मचारी पहले से काम कर रही हैं और उन्होंने इस फैसले का समर्थन किया है। उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फैसले को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। लोगों ने उनके इस फैसले को गलत करार देते हुए निशाना साधा। लोगों ने कहा कि किसी कर्मचारी के गलत व्यवहार की जिम्मेदारी उसी व्यक्ति की होनी चाहिए और उसके आधार पर किसी पूरे राज्य के पुरुष उम्मीदवारों को नौकरी से बाहर करना सही तरीका नहीं है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि किसी व्यक्ति के व्यवहार और उसके राज्य से किस तरह संबंध जोड़ा जा सकता है। वहीं कुछ लोगों ने सीईओ की बताई गई घटना और कर्मचारियों की सुरक्षा की चिंता का समर्थन किया।

आलोचना के बाद बताई फैसले की वजह
सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद कार्तिक ने एक और पोस्ट के जरिए अपने फैसले के पीछे की वजह बताई। उनके मुताबिक करीब दो हफ्ते पहले कंपनी के एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया था। वह कर्मचारी इन चार राज्यों में से किसी एक राज्य से था। सीईओ का आरोप है कि उसे महिला कर्मचारियों के साथ कथित बदतमीजी के लिए दो बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद उसका व्यवहार नहीं बदला। उस कर्मचारी ने महिला कर्मचारी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा कि कंपनी में काफी कम उम्र के लोगों के साथ काम होता है, इसलिए उनकी टीम की सुरक्षा उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।  

कंपनी में कितने कर्मचारी हैं
सीईओ ने अपनी पोस्ट में कंपनी के कर्मचारियों से जुड़ी कुछ जानकारी भी शेयर की। उनके अनुसार, कंपनी में कुल 32 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें 14 महिलाएं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी में अलग-अलग राज्यों के लोग काम करते हैं। उनके मुताबिक, 20 कर्मचारी दूसरे राज्यों से हैं और इनमें 12 ऐसे लोग हैं जो दक्षिण भारत के राज्यों से नहीं हैं। सीईओ ने यह भी कहा कि उनकी कंपनी अलग-अलग धर्मों और पृष्ठभूमि के लोगों के साथ काम करती है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m