Bengaluru Delivery Boy Shows Private Parts to woman Video: एक बार फिर डिलीवरी बॉय की शर्मनाक करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पहले तो ऑर्डर देने के बाद डिलीवरी बॉय जबरन बाथरूम में घुसा। इसके बाद घर से जाने के दौरान डिलीवरी बॉय ने महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाया और अश्लील इशारे किए। बेंगलुरु के डिलीवरी बॉय की शर्मनाक करतूत खुद पीड़िता ने अपने मोबाइल में कैद कर लिए। इसके बाद घटना की जानकारी रोते हुए सोशल मीडिया पर दी
दरअसल पूरा मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मुन्नेकोलाला इलाके की है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मराठाहल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कि पहचान 22 वर्षीय विजय मल्लिकार्जुन कामत के तौर पर हुई है।
पीड़ित महिला के शिकायत के अनुसार शनिवार शाम डिलीवरी एग्जीक्यूटिव ऑर्डर लेकर महिला के अपार्टमेंट पहुंचा। इस दौरान उसने कथित तौर पर बाथरूम इस्तेमाल करने की ज़िद की। महिला के मना करने के बावजूद जबरन बाथरूम में घुस गया। इसके बादबाथरूम से बाहर आने के बाद आरोपी ने उसके सामने अश्लील इशारे किए और अपना प्राइवेट पार्ट भी दिखाया। घटना से घबराई महिला ने तुरंत अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
महिला ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मराठाहल्ली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी ली। बाद में महिला की औपचारिक शिकायत के आधार पर आरोपी डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गंभीरता से शुरू की जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अग्रिम कार्रवाई जारी है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

