हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे दी गई स्कॉर्पियो को बेच देने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, फरियादी अर्जुन ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पिता के नाम से पंजीकृत स्कॉर्पियो (एमपी-13 जेडटी-7583) को उनके परिचित अमान खान ने दो-तीन दिन के लिए चलाने के बहाने मांगा था।
READ MORE: DAVV के छात्रों को बड़ी राहत: दुर्घटना में घायल होने पर इलाज के लिए मिलेंगे 50 हजार रुपये, अगस्त में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
दोनों की मुलाकात 10 जनवरी को शामगीर गढ़ स्थित शहीद पार्क में हुई थी, जहां अर्जुन ने भरोसे के चलते वाहन उसे सौंप दिया।शिकायत के अनुसार, तय समय बीतने के बाद जब अर्जुन ने अपनी स्कॉर्पियो वापस मांगी तो आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा। काफी समय तक वाहन नहीं लौटाने पर दबाव बनाया गया तो आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने स्कॉर्पियो किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी है।
READ MORE: MP में शिक्षकों पर TET की गाज: अगस्त में परीक्षा की तैयारी, 1.5 लाख की नौकरी दांव पर; SC जाएगी सरकार
मामले की शिकायत विजय नगर थाना पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अमान खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) के तहत अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस वाहन का पता लगाने और आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि वाहन किसे बेचा गया और पूरे मामले में किन-किन लोगों की भूमिका रही। मामले की जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

