चंडीगढ़. भगवंत मान ने पंजाब की जनता का दिल जीतने की बात के साथ अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि AAP देश के 140 करोड़ लोगों और पंजाब के 3.5 करोड़ लोगों की A-Team है. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है. पंजाब की जनता को उनकी पार्टी पर पूरा भरोसा है. इसके लिए वह लगातार काम कर रहे है और आगे भी करेंगे.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को आम आदमी पार्टी (AAP) की B-Team बताए जाने की चर्चा के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि CJP और AAP का कोई संबंध नहीं है. हालांकि, उन्होंने माना कि CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके पहले AAP के लिए काम कर चुके हैं. भगवंत मान ने कहा कि अभिजीत दीपके पहले आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम का हिस्सा थे. बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और अमेरिका चले गए. उन्होंने कहा कि दीपके ने AAP के लिए काम किया था, लेकिन उन्होंने इसके साथ यह भी साफ कहा कि CJP का AAP से कोई संबंध नहीं है.
हम किसी की B-Team नहीं
CJP को AAP की B-Team बताए जाने के सवाल पर भगवंत मान ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी को पहले कांग्रेस और बीजेपी की B-Team भी कहा जाता रहा है. उन्होंने कहा कि AAP किसी की B-Team या C-Team नहीं है. उन्हें कहा आम आदमी पार्टी पंजाब की हर जनता का ख्याल रख रही है उसका एक ही लक्ष्य है जनता का जीवन स्तर सुधारना, सुरक्षा दें और सहूलियत दें जो वह लगातार कर रही है.
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

