संगरूर। मंगलवार को पंजाब भर में आठ जगहों पर हुई सीबीआई की छापामारी की इसके बाद बुधावर को सीबीआई द्वारा मुख्यमंत्री के ओएसडी को जारी किए सम्मान पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीबीआई कार्रवार पर सवाल खड़े किया है. उन्हें कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां अब भाजपा का हथियार बन गई है, जिसे जब मन किया जाए उपयोग किया जाता है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा चुनावों से पहले संबंधित राज्य में सीबीआई, ईडी सहित अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को अपने विरोधियों पर हथियार की तरह इस्तेमाल करती है. यह कोई नई बात नहीं है इसके पहले भी यही अन्य राज्यों में किया गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पंजाब का कोई मुद्दा नही है.
भाजपा द्वारा निकाली गई नशा विरोधी यात्रा भी फेल हो चुकी है. अब भाजपा के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है ऐसे में पंजाब में दाखिल होने के लिए और लोगो में गलत छवि बनाने के लिए भाजपा अब सरकार के करीबियों, रिश्तेदारों, ओएसडी, मंत्रियों को बदनाम करने के लिए ईडी, सीबीआई व चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन इस जांच में कुछ भी निकलने वाला नहीं है.
इन राज्यों में अपना यही ट्रिक
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इससे पहले छत्तीसगढ़, बंगाल व दिल्ली में भी भाजपा यही नीति खेल चुकी है, जहां आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य नेताओं पर दिल्ली में भ्रष्टाचार के केस दर्ज करवाकर उन्हें चुनावों से ठीक पहले जेल में बंद कर चुकी है, लेकिन इन मामलों में कुछ नहीं निकला, ऐसा ही पंजाब में भी होगा.
मुख्यमंत्री मान ने मजे लेते हुए कहा कि भाजपा बाजू मरोड़ कर पंजाब में सत्ता हासिल करने चाहती है, लेकिन पंजाब के लोग यह बर्दाश्त नहीं करेगी. मामला सुप्रीमकोर्ट में है., लेकिन सीबीआई ने 24 घंटे में ही एक्शन ले लिया है, जबकि सीबीआई में कई मामले 20-20 वर्षों से लंबित हैं, जिस पर सीबीआई कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. सीबीआई ने जाकर शायद प्रधानमंत्री से कह दिया होगा कि वहां पर कुछ नहीं मिला, हमारा टाइम ही खराब हुआ है.
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

