चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद भगत सिंह के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज से 500 साल बाद भी भगत सिंह युवाओं के रोल माडल बने रहेंगे, क्योंकि उनके विचार बहुत बड़े थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारें, मंत्री और अधिकारी स्थायी नहीं होते, लेकिन यदि कोई व्यक्ति पंजाब और समाज के लिए अच्छा काम करके जाता है तो लोग उसे लंबे समय तक याद रखते हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों, फकीरों और शहीदों की धरती है. राज्य के लोगों ने कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं छोड़ी. उन्होंने अधिकारियों और जनता से ऐसा काम करने की अपील की, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बेहतर हो सके. मान ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे शहीदों के बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश के लिए संघर्ष किया.
भगत सिंह इसका उदाहरण हैं, जिनके विचार आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे. उन्होंने सभी से पंजाब के लिए ऐसा योगदान देने की अपील की, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें.
पंजाब में सुधार शिक्षा का स्तर
मुख्यमंत्री ने पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में हुए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2021 में राज्य स्कूल शिक्षा के मामले में 27वें स्थान पर था. शिक्षकों के प्रशिक्षण, प्रयोगशालाओं और स्मार्ट कक्षाओं जैसी सुविधाओं के विकास के बाद पंजाब तीसरे स्थान पर पहुंचा. शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर और फिनलैंड भेजने तथा स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने जैसे प्रयासों से सुधार हुआ.
- दहशरा से पहले रावण दहन का विरोध: उज्जैन में ब्राम्हण समाज ने मांगे शास्त्र सम्मत प्रमाण, चार आयोजक समितियों को दिया नोटिस
- बंद कमरे में सांसें बचाने वाली मशीने: शहडोल जिला अस्पताल में कैद PM CARES के वेंटिलेटर, CS ने कहा- चालू है…
- पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देने की तैयारी : प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव बनेगा धमतरी का जोरातराई
- योगी सरकार का बड़ा फैसला! महानवमी पर होगी सार्वजनिक छुट्टी, शासन ने जारी किया आदेश
- 500 साल बाद भी युवाओं के रोल मॉडल रहेंगे शहीद भगत सिंह, CM भगवंत मान बोले- उनके विचार हमेशा करेंगे प्रेरित

