चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिस से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. मामला जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ के सामने सूचीबद्ध था. सुनवाई शुरू होते ही जस्टिस दत्ता ने कहा कि मामले को कल लिया जाएगा, क्योंकि फाइल जस्टिस नागू के पास देर से पहुंची है. इसके साथ ही भाजपा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि झूठी कार्रवाई से कुछ नहीं होगा जनता सब जानती है.
मुख्यमंत्री ने कहा BJP की नई रणनीति
इस पूरे मामले में भगवत माने कहा है कि भाजपा की नई रणनीति है जिसके तहत पंजाब में आए दिन ED और CBI के छापे मरवाते रहे हैं. उन्हें लगता है कि इस चाल से पंजाब के लोगों का दिल जीता जा सकेगा लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि यह चाल भले ही अन्य राज्यों में भाजपा के लिए उपयोगी साबित हुई हो लेकिन पंजाब में इस तरह की कार्रवाई का कोई भी असर जनता पर नहीं पड़ेगा.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की जनता बहुत सरल और समझदार है. वह सभी पार्टियों को और उनके छलावा को भी समझता है. उन्होंने कहा कि हम पंजाब में लगातार लोगों के हितों के लिए काम करते आए हैं. यहां की जनता को साफ नजर भी आ रहा है ऐसी स्थिति में आरोप प्रत्यारो लगाने से पार्टी छवि की में कोई भी असर नहीं होगा बल्कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आएगा.
- हरदोई में BJP की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति
- पानीपत कोर्ट परिसर में गवाह पर गंडासियों से ताबड़तोड़ हमला, जानिए पार्किंग में खड़ी गाड़ी से क्यों गायब हुए 2.50 लाख
- ‘नेताओं पर AK-47 चलाने की थी तैयारी’, लोकभवन मार्च के बाद तेजस्वी यादव का बड़ा बयान
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर…तमिलनाडु में गुरु-शिष्य परंपरा कलंकित, घर बुलाकर टीचर ने अपनी ही स्टूडेंट का किया यौन शोषण; गिरफ्तार
- SIR प्रक्रिया के नाम पर बड़ा खेल?’ भिवानी में इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाकर उठाई ये मांग

