मोहाली. पंजाब में चल रही राजनीतिक हलचलों के बीच आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवत मान उनकी सरकार बनने को लेकर विश्वास जताया है. मुख्यमंत्री ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में यह दावा किया है कि पंजाब की जनता एक बार फिर से पार्टी को और उन्हें विश्वास के साथ दोबारा जीता कर लाएगी. हाल ही में एक बयान पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सरकार के कामकाज मुफ्त बिजली महिलाओं की आर्थिक सहायता नशे के खिलाफ अभियान और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरे विश्वास है कि एक बार फिर से पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को चुनेगी मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चुनाव के समय विपक्ष ने आम आदमी पार्टी की कई बातों को लेकर सवाल उठाए थे, यह पिछले बार की बात है. बिजली मुफ्त करने के वादे पर भी कहा गया था कि इसे लागू नहीं किया जाएगा लेकिन पंजाब की मान सरकार बनने के बाद जुलाई 2022 से 600 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना लागू कर दी गई है जिसका लोगों ने फायदा उठाया है. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसी तरह से नीले या पीले कार्ड की जरूरत नहीं है बल्कि पात्र परिवार को 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है. मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि पंजाब के करीब 90 फ़ीसदी घर ऐसे हैं जहां बिजली बिल बेहद न्यूनतम या फिर शून्य आ रहे हैं.
महिलाओं को मिल रही आर्थिक मदद
इसके साथ ही महिलाओं को मिल रही आर्थिक सहायता पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह योजना 5 साल के भीतर लागू करने का हमारा वादा था जिसे सरकार ने इसे लागू कर दिया है. उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं को ₹1500 सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1000 सहायता दी जा रही है .
उन्होंने विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि महिलाओं को यह पैसे देकर उनकी छोटी-छोटी जरूरत को पूरा करने में मदद मिल रही है. वही नशे मुक्त पंजाब को लेकर मुख्यमंत्री भगवत मान ने कहा कि सरकार ने नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है और लगातार नशे के विरुद्ध युद्ध चल रहा है. जगह-जगह इलाकों को टारगेट करके पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसके लिए पुलिस के साथ-साथ आम लोगों की भी मदद बेहद आवश्यक है. जल्दी पंजाब में यह समस्या खत्म होगी.
- 2027 चुनाव से पहले CM भगवंत मान का बड़ा दावा, बोले- पंजाब में फिर बनेगी AAP की सरकार
- छठ व्रतियों को नहीं होगी परेशानी! CM सम्राट ने संभाली कमान, पटना के गंगा घाटों का लिया जायजा
- MP TOP NEWS TODAY: 5 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- Sikkim News: दीपावली से पहले सिक्किम में पटाखों पर सख्ती, बिक्री और आतिशबाजी पर प्रतिबंध लागू करने के निर्देश
- मोतिहारी में रिफाइन तेल से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान

