मोहाली. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिवाली के त्योहार से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री मान ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानि DA में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस ऐलान के साथ ही अब सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़कर 53 फीसदी हो गया है। बढ़ा हुआ DA दिसंबर की सैलरी के साथ कर्मचारियों के अकाउंट में आएगी। आपको बता दें कि इससे सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी.
आपको बता दें सीएम मान ने ऐलान करते हुए कहा कि DA में बढ़ोतरी से करीब 8 लाख मुलाजिमों और पेंशनरों को लाभ मिलेगा। नवंबर महीने के वेतन में बढ़े हुए DA का लाभ जुड़ेगा, जबकि दिसंबर में मिलने वाली पेंशन में भी बढ़ा हुआ DA शामिल होगा। 2022 में जब सरकार ने संभाली थी, तब कर्मचारियों को 28 फीसदी DA मिल रहा था।
इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनरों को 363 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। बता दें कि सितंबर 2026 में पंजाब सरकार ने मुलाजिमों और पेंशनरों के DA में 8 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया था। इससे महंगाई भत्ते की दर 42 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गई थी।
- विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास: ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज, फील्डिंग में भी दिखाया दम, देखें VIDEO
- रिटायर्ड फौजी के घर से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम
- Rajasthan Firework Guidelines : दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, प्रदूषण को लेकर सरकार की सख्ती
- ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ गोरखपुर में पदयात्रा, विपक्ष पर बरसे योगी
- चक्रवात ‘अर्नब’ और बाढ़ से ओडिशा में भारी तबाही, गंजम में 8 सदस्यीय केंद्रीय टीम ने लिया नुकसान का जायजा

