चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक बार फिर से शायराना अंदाज देखने को मिला है। उन्होंने बड़े ही खास अंदाज में सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर तीखा तंज कसा है। मुख्यमंत्री के इस पोस्ट को लेकर खासी चर्चा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्वीट करते हुए कुछ पंक्तियां लिखीं, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता की बदलती स्थिति का जिक्र किया है।
मुख्यमंत्री मान ने लिखा है..
बुरे दिनों की निशानी देखो कि कैसे काम (दिन) आ गए हैं… जो कभी ‘डिफेंडर’ (लक्जरी गाड़ी) पर प्रचार करते थे, वो आज वोट के लिए रेहड़ियों पर आ गए हैं… कुर्सी के पीछे लोग कैसे-कैसे हाथ-पैर मार रहे हैं

इस तंज के बाद पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सीएम मान का इशारा सीधे तौर पर राजा वड़िंग के उस चुनावी अभियान की तरफ था, जहां वे आम जनता को लुभाने के लिए महंगे वाहनों को छोड़ बैलगाड़ी से मतदान केंद्र पहुंचे। आम आदमी पार्टी इसे विपक्ष की हताशा और कुर्सी पाने की छटपटाहट बता रही है, अब देखना यह है कि राजा इस पर क्या पलटवार करते हैं। आपको बता दें कि अभी से पंजाब में चुनाव का रंग नजर आने लगा है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने लुभावने वादे करना शुरू कर दिया है इसके साथ ही जनता में अपनी पकड़ बनाने के लिए नए नए तरीके भी अपना रहे हैं ।
- सरकारी अस्पताल में बीजेपी नेता की दबंगई! गार्ड के मना करने पर भी रैंप पर दौड़ाई ई-बाइक, CCTV में कैद हुई करतूत
- चोरी का ऐसा खेल कि उड़ जाए होश: दिन में बनाते थे शिकार, रात के अंधेरे में पिकअप से उड़ा ले जाते थे लाखों का माल
- पीएम की मिमिक्री पर राहुल गांधी को बृजभूषण सिंह की दो टूक, बोले- राजनीति का सबसे निचला स्तर
- श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी केस की जांच अंतिम दौर में! सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा- दो दिन में दाखिल होगी चार्जशीट
- अकाली दल वारिस पंजाब दे ने विधानसभा हलकों के लिए नियुक्त किए इंचार्ज, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी



