मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आदमपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल को नमन किया। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
हिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने बुधवार को आदमपुर पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी Bhajan Lal की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने आदमपुर स्थित जन प्रेरणा स्थल (समाधि स्थल) पहुंचकर परिक्रमा की और स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाधि स्थल परिसर में पौधारोपण भी किया और स्वर्गीय भजनलाल के प्रदेश के विकास में योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Ranbir Gangwa, पूर्व सांसद Kuldeep Bishnoi, नलवा विधायक Randhir Panihar, पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक Renuka Bishnoi, पूर्व विधायक Bhavya Bishnoi सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

