दुर्ग। भिलाई नगर निगम की परियोजना शाखा द्वारा कराए गए पेवर ब्लॉक के कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत की संयुक्त जांच में पुष्टि हो गई है. कुल 12.66 करोड़ रुपये के घोटाला में निगम ने नौ वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा है. ठेकेदारों के बिल रुकने से विकास कार्य और माप ठप पड़ गए हैं.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा कदम; वात्सल्य और महागणपति डेवलपर्स को दिया रिफंड व फाइन पटाने का आदेश…

जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता के अलावा बीके वर्मा को भी नोटिस भेजा गया है. रवि सिन्हा और अखिलेश चंद्राकर भी रडार पर शामिल हैं. संजय बागड़े से भी लिखित जवाब मांगा गया है. सहायक अभियंता अरविंद शर्मा और वसीम खान भी जांच के दायरे में हैं. आलोक पसीना और आरएस राजपूत से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है.

ठेकेदारों और फाइलों की पड़ताल

निगम प्रशासन कुल 33 फाइलों की गहन जांच कर रहा है. इनमें से 29 फाइलों की प्राथमिक जांच पूरी हो चुकी है. बाकी बची फाइलों का परीक्षण पीडब्ल्यूडी से कराया जाएगा. वर्ष 2023 में काम करने वाले 19 ठेकेदारों को नोटिस भेजा है. निगम आयुक्त ने ठेकेदारों के प्रतिनिधिमंडल से सीधी बात भी की है. अधिकारियों और ठेकेदारों के जवाब के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m