Bhilwara SHO Lokpal Singh Death: भीलवाड़ा के सदर थाना प्रभारी (SHO) लोकपाल सिंह का इलाज के दौरान उदयपुर के अस्पताल में निधन हो गया। मंगलवार देर शाम अपने सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

वर्दी पहनते समय चली गोली, परिजनों का दावा
परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम लोकपाल सिंह अपने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वर्दी पहनते समय उनकी सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई। गोली उनकी कनपटी में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर फर्श पर गिर पड़े। घर पर मौजूद उनकी पत्नी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
भीलवाड़ा से उदयपुर तक चला इलाज
घटना के बाद लोकपाल सिंह को पहले महात्मा गांधी जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ के अनुसार, उनके सिर में गोली लगी थी और प्राथमिक जांच में गोली के आर-पार होने की आशंका जताई गई। हालत गंभीर होने और न्यूरोसर्जरी की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पहले रामस्नेही अस्पताल और फिर परिजनों की सहमति से उदयपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दो महीने पहले ही हुई थी दूसरी शादी
लोकपाल सिंह अजमेर जिले के विजयनगर क्षेत्र के नादसी गांव के रहने वाले थे। परिवार में उनके माता-पिता और तीन भाई हैं। जानकारी के अनुसार, पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने करीब दो महीने पहले दूसरी शादी की थी।
सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लोकपाल सिंह को उनके सरकारी आवास पर गोली लगने से सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के तुरंत बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
पढ़ें ये खबरें
- भारत छोड़ने का आदेश के नोटिस को इमरान खान ने बॉम्बे HC में दी चुनौती, कहा- यह पूरी तरह से गैर-संवैधानिक
- 2 हजार के लालच में डोला ईमानः निगम का सुपरवाइजर रिश्वत लेते गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी घूस
- महाअष्टमी आज: वैवाहिक जीवन में आपसी रिश्ते मजबूत करने के लिए मां महागौरी को अर्पित करें ये खास चीज…
- स्वामित्व योजना में तकनीकी संकट! सुबह 6 से शाम 7 बजे तक डाउन रहता है सर्वर, पटवारियों के लिए लक्ष्य पूरा करना बना चुनौती
- Delhi Property Tax New Rules: रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स के नए नियम लागू करेगी, महिलाओं और बुजुर्गों को होगा फायदा

