राहुल शर्मा, भिंड। मध्य प्रदेश के करप्शन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला भिंड जिले से सामने आया है। जहां एक पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने नामांतरण के नाम पर 30 हजार की घूस मांगी थी। लोकायुक्त पुलिस ने घूसखोर पटवारी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई में जुटी हुई है।

दरअसल, 3 महीना पहले अपने सीमार गांव में अपनी पत्नी के नाम से खरीदी जमीन का शिकायतकर्ता राघवेंद्र बघेल नामांतरण कराना चाहता था। नामांतरण के एवज पटवारी संजय बघेल ने 30 हजार रुपये की डिमांड की। जिसकी शिकायत पीड़ित किसान राघवेंद्र बघेल ने ग्वालियर लोकायुक्त में की थी। शिकायत के बाद 10 हजार रिश्वत मांगने का सौदा ट्रैप हुआ। दो किस्तों में रुपए देने थे।

ये भी पढ़ें: राजस्व प्रकरण की नकल में देरी पर हाईकोर्ट सख्तः तहसीलदार को 5 हजार रुपये प्रतिकर देने के निर्देश

लोकायुक्त पुलिस ने भिंड के भारौली रोड पर स्थित ऑनलाइन दुकान पर पटवारी संजय बघेल को धर दबोचा है। पटवारी अपने निवास के नजदीक ऑनलाइन सेंटर की दुकान पर बुलाकर पहली किस्त पांच हजार रुपए ले रहा था। पटवारी संजय बघेल मेहगांव के सीमार गांव के हल्के में पदस्थ है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम मेहगांव रेस्ट हाउस पर कार्रवाई कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m