भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले के बहल में रविवार सुबह केमिकल से भरे एक टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। टैंकर गुजरात से सोनीपत जा रहा था और शनिवार रात बहल के राजगढ़ रोड पर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गया था। रात भर टैंकर से रिसकर केमिकल गंदे नाले में बहता रहा, जिसमें सुरपुरा रोड के पास अज्ञात कारणों से आग लग गई। नाले के रास्ते आग वापस टैंकर तक पहुंची और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से आसपास की दुकानें, रेहड़ियां और खोखे जलकर राख हो गए।

नाले के रिसाव से टैंकर तक पहुंची आग

पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार, टैंकर में अत्यधिक ज्वलनशील केमिकल भरा हुआ था। रात में पलटने के बाद उसमें से रसायन का रिसाव होने लगा और वह बहकर गंदे पानी के नाले में चला गया। सुरपुरा रोड की तरफ नाले में पड़े इस केमिकल में किसी कारण से आग सुलग गई। नाले के जरिए आग की लपटें तेजी से फैलती हुई सीधे टैंकर तक पहुंच गईं, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

4 शहरों से बुलाई गईं 6 फायर ब्रिगेड गाड़ियां

आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत भिवानी, लोहारू, सिवानी और हिसार से फायर ब्रिगेड की कुल 6 गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। दमकलकर्मियों और पुलिस प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हा

https://lalluram.com/now-ill-have-to-show-the-trailer-sudesh-who-challenged-badshah-threatened-again/दसे की सूचना मिलते ही लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ड्राइवर घायल, रेहड़ी-दुकानों को भारी नुकसान

बहल थाना एसएचओ उग्रसेन ने बताया कि रात में जब टैंकर पलटा था, तब बाइक सवार को बचाने की कोशिश में ड्राइवर के पैर में चोट आई थी। उसे रात में ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। हालांकि, सुबह अचानक भड़की आग के कारण पास में लगी कई रेहड़ियां, खोखे और दुकानें जल गईं, जिससे स्थानीय दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m