भिवानी। सड़क पर रौब दिखाने के लिए बुलेट से पटाखे बजाना एक युवक को महंगा पड़ गया। भिवानी में ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी बुलेट मोटरसाइकिल को पकड़ा, जो सड़क पर पटाखों जैसी तेज आवाज कर रही थी। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट की जगह ‘ठिकाना राजपूताना’ लिखा मिला। इसके बाद पुलिस ने 26,500 रुपये का चालान काट दिया और बुलेट को इंपाउंड कर लिया।
न दस्तावेज मिले, न हेलमेट पहना था
कार्रवाई हांसी गेट के पास की गई। यहां ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान यह बुलेट मोटरसाइकिल सामने आई। जांच में राइडर के पास वाहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। वहीं, नंबर प्लेट पर पंजीकरण संख्या के बजाय ‘ठिकाना राजपूताना’ लिखा हुआ था।
ट्रैफिक नियमों की इन अनदेखियों के चलते पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। मोटरसाइकिल का 26,500 रुपये का चालान किया गया। इसके साथ ही बुलेट को इंपाउंड कर लिया गया।
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त
ट्रैफिक पुलिस एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश हैं। इसी के तहत यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि सड़क पर स्टाइल दिखाने के लिए नियमों को ताक पर रखना भारी पड़ सकता है। खासकर, वाहन के जरूरी दस्तावेज, हेलमेट और वैध नंबर प्लेट जैसे नियमों की अनदेखी पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
- IND vs NZ: ईशान किशन की बादशाहत को चुनौती देंगे अभिषेक शर्मा, चौथे टी20 में बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
- स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर विवाद: छात्रों ने सड़क पर उतरकर तोड़ी दीवार, करणी सेना ने की जांच की मांग
- मोतिहारी में साइबर ठगी करने वाले शातिर गिरफ्तार, 14 एटीएम और कई पासबुक जब्त!
- Cancer Drug Price Cut: कैंसर का ₹80 हजार का इंजेक्शन ₹7 हजार में मिलेगा, 543 दवा ब्रांडों की कीमतों में बदलाव; 90% तक सस्ती हुईं दवाएं
- किसानों का कन्फ्यूजन दूर कीजिये सरकार… धान के अंतर की राशि भुगतान को लेकर संशय बरकरार

