अजय सैनी, भिवानी. भिवानी जिला में खेल और खिलाडिय़ों के विकास की मांग को लेकर अधिवक्ताओं, खिलाडिय़ों, किसानों, जवान खाप पंचायत, ग्राम स्वराज किसान मोर्चा एवं आम नागरिकों ने संयुक्त रूप से सोमवार को शहर में प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र के माध्यम से भिवानी क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार, आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी हरियाणा को सौंपने और पदक विजेता खिलाडिय़ों के लिए विशेष नौकरियों की मांग प्रमुखता से उठाई गई है।
प्रदर्शन का नेतृत्व ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालु व लीगल सैल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता देवेंद्र सोढ़ी ने की तथा अध्यक्ष जाटु खाप-84 के उपप्रधान कुलदीप धनाना, ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पहलवान अनिल बामला, लीगल सैल की जिला प्रधान अधिवक्ता मुकेश ढ़ाणीमाहु, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के महेंद्र पाल यादव, भारत मुक्ति मोर्चा से रमेश दहिया ने की तथा संचालन प्रदेश महासचिव मा. रूघबीर भेरा व जिला महासचिव जंगवीर अलखपुरा ने किया।
मांगपत्र के माध्यम से ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालु व लीगल सैल प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सोढ़ी ने कहा कि हरियाणा हमेशा से किसान, जवान और खिलाडिय़ों का प्रदेश रहा है। यहां के खिलाडिय़ों ने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और विश्व कप जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है। इसलिए भारत में प्रस्तावित आगामी कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी हरियाणा प्रदेश को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्कॉटलैंड में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में भिवानी जिले के धनाना गांव की दो बेटियों ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि को देखते हुए धनाना गांव में एक अत्याधुनिक खेल स्टेडियम और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जानी चाहिए तथा गांव धनाना को खेल गांव घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढिय़ों को खेलों का बेहतर और पेशेवर वातावरण प्रदान करने के लिए भिवानी जिला मुख्यालय पर एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित करना भी जरूरी है। कॉमनवेल्थ खेलों के पदक विजेता खिलाडिय़ों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनका सम्मान बढ़ाने के लिए उन्हें सरकारी स्तर पर ग्रेड-प्रथम और ग्रेड-द्वितीय की नौकरियां दिए जाने की मांग भी की गई।
इस मौके पर अधिवक्ता दीपेश सारसर, अधिवक्ता सुमित श्योराण, अधिवक्ता ब्रह्मानंद ने कहा कि भिवानी को यूं ही बॉक्सिंग का पावरहाउस नहीं कहा जाता। यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, कमी है तो उच्च स्तरीय बुनियादी ढांचे की। यदि कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी हरियाणा को मिलती है और पदक विजेताओं को ग्रेड-प्रथम व ग्रेड-द्वितीय की नौकरियां मिलती हैं, तो इससे आने वाली पीढ़ी को और अधिक प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर अधिवक्ता प्रदीप बजाड़, अधिवक्ता प्रेम लता, अधिवक्ता निशांत ढ़़ांडा, अधिवक्ता रवि राय, छात्र नेता प्रवीण बूरा प्रेमनगर, सूबेदार मेजर बिरेंद्र सिंह ग्रेवाल बामला, राज सिंह धनाना, युवा जिला प्रधान भागुराम तोशाम, ईश्वर बागनवाला, हवा सिंह घुसकानी, रामानंद तिगड़ाना, तेजवीर फौजी, रामबीर फौजी, कौर सिंह नंबरदार, राजबीर दून, जितेंद्र धनाना, धीरा धनाना, राजड़ धनाना, राजा धनाना, रमेश कोच सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- भिवानी में खेल विश्वविद्यालय और अत्याधुनिक स्टेडियम की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- तिगड़ाना खेल स्टेडियम जलमग्न, आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवाओं की प्रैक्टिस ठप
- ट्रैक पर भेड़िए से टकराकर बेपटरी हुई सावन स्पेशल का असर जारी, कई ट्रेनें 11 घंटे तक लेट, यात्री परेशान
- कानून का रक्षक बना भक्षक! शाजापुर में पदस्थ ASI ने की अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
- पाकिस्तान के 13 लाख फॉलोअर्स वाली टिकटॉकर शमसू बीबी की सरेआम हत्या, शूटर्स ने कार रोककर मारी गोली


